फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रकों के गुल्ला टूटने से हाईवे पर आवागमन ठप

ट्रकों के गुल्ला टूटने से हाईवे पर आवागमन ठप

Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
ट्रकों के गुल्ला टूटने से हाईवे पर आवागमन ठप

विज्ञापन
सैयदराजा । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर रविवार की भोर में दो ट्रकों के गुल्ला टूट जाने से हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया। इससे करीब 8 किलोमीटर तक जाम लग गया। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी रही। इस कारण यात्री वाहन सहित मरीज वाहन फंस गए। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। काफी संख्या में आमजन चाय-पान को तरस गए। ठंड के इस मौसम में जाम से चालक व खलासी भी परेशान रहे।

बिहार सीमा से अवैध ढंग से बालू लादकर 14 चक्का ट्रक आ रहा था।भतीजा रोड के समीप सड़क के धंसने से उसका गुल्ला अचानक टूट गया। तभी रास्ता देख दूसरा बालू लदा ट्रक भी पास कर रहा था कि पहले वाले ट्रक के ठीक बगल में उसका गुल्ला भी टूट गया।दोनों ट्रको के एक साथ एक लेन पर खड़ा हो जाने के कारण इधर उधर के रास्ते बंद हो गए। इससे रास्ता न मिलने के कारण बिहार से आने वाले ट्रकों सहित अन्य वाहनों का जाम लगना शुरु हो गया।वहीं बिहार को जाने वाले छोटे बड़े वाहन भी उसमें जा फंसे।जाम धीरे-धीरे लीलापुर तथा नौबतपुर के बीच तक लग गया। यात्री वाहनों के जाम में फंसने से ठंड में यात्रा कर रहे लोग काफी परेशान रहे।इसी जाम के मध्य वाणिज्य कर विभाग का सचल दस्ता भी चेकिंग में संलिप्त रहा।जिससे जाम की समस्या और विकट रुप धारण कर लिया। जहां प्रदेश सरकार अवैध ढंग से आने वाले ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ के लिए व्यापक अभियान की बात कर रही है तो । वहीं खुलेआम बालू लदे वाहनों के चलते जाम लग रहा है। । जाम की स्थिति समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।जबकि 15 घंटे से अनवरत जाम के बावजूद मौके पर पुलिस विभाग की गतिविधियों को संदेह में लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed