{"_id":"5a43f4294f1c1bce408bf94e","slug":"31514402857-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यारह सूत्री मांगों को लेकर संग्रह अमीनों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यारह सूत्री मांगों को लेकर संग्रह अमीनों ने दिया धरना
Updated Thu, 28 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी और पदोन्नति सहित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ के सदस्यों ने बुधवार को सदर तहसील परिसर में धरना दिया। कहा कि संग्रह अमीन अपनी आवाज विभिन्न माध्यमों से शासन तक पहुंचाते आए हैं लेकिन सरकार मांगों पर विचार नहीं कर रही है। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णय पर शीघ्र ही आंदोलन शुरू किया जाएगा।
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों के मद्देनजर वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का प्राविधान समाप्त किया जाना चाहिए। आवश्यक होने पर पर्यवेक्षण पर जोर दिया जाए। वसूली में वृद्घि हेतु पर्यवेक्षकों की जवाबदेही के मानदंड बनाए जाएं। कहा कि वसूली के नाम संग्रह अमीनों का उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संग्रह अमीनों ने संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार पद पर बहाल करने, ग्रेड पे दो हजार से बढ़ाकर 2800 करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकल भत्ता स्वीकृत करने, संवर्ग का नाम परिवर्तित कर राजस्व संग्रह अधिकारी करने की मांग की गई। कहा कि संग्रह अमीन राजस्व व्यवस्था की मुख्य कड़ी हैं। यदि सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो अमीन आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर अजय बहादुर सिंह, सुदर्शन पांडेय, अजीत सिंह, हरिद्वार यादव, रविंद्र, राजेश, राममूरत, पंकज, रविकांत आदि रहे।