फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   झमाझम बारिश: सुहाना हुआ जिले का मौसम

झमाझम बारिश: सुहाना हुआ जिले का मौसम

Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश: सुहाना हुआ जिले का मौसम

विज्ञापन
चंदौली। जनपद में बारिश की दस्तक देर से हुई, लेकिन माह के पहले दिन से शुरू हुई बारिश का सिलसिला मंगलवार को पूरे दिन चला। देर शाम तक लगातार हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन सड़कों पर कीचड़-फिसलन होने से दुश्वारियां भी बढ़ गयी। खासकर ग्रामीण इलाके लोग बारिश के कारण घरों के अंदर कैद रहे। सिवानों में किसान खेती कार्य में मगन रहे।
जनपद में बीते तीन दिनों से बारिश हो रही है। अच्छी बारिश से खेत व सिवान में पर्याप्त पानी की उपलब्धता लगभग हो गयी है। इससे किसान धान की नर्सरी को रोपने के कार्य में तेजी दिखा रहे हैं, जिन किसानों ने पहले ही नर्सरी डाल रखी थी वह अब मजदूरों को लगाकर उसकी रोपाई करा रहे हैं, वहीं लघु व सीमांत किसान भी अपने खेतों में फसल की रोपाई के कार्य में जुटे रहे। हालांकि अभी भी कुछ किसानों की नर्सरी रोपाई योग्य नहीं हो सकी है, लेकिन बारिश से उनको भी फायदा हुआ है। किसानों की माने तो बारिश का क्रम ऐसे ही चला तो दो-चार दिन में अधिकांश किसानों की नर्सरी रोपने योग्य हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण आबादी वाले इलाकों में लोगों की दुश्वारियां बढ़ती नजर आ रही है। निकासी का प्रबंध नहीं होने व कच्चे रास्तों पर बारिश के बाद चलना दूभर हो गया है। जगह-जगह गड्ढों में बरसाती पानी लबालब गये। नालियां जाम होकर सड़कों पर बह रही है। लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की माने तो साफ-सफाई की व्यवस्था पहले नहीं होने का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा हैं। नगरीय क्षेत्रों की स्थिति और खराब हो गई।ं कई इलाके बारिश व गंदे पानी से लबालब भर चुके हैं। गड्ढ़ायुक्त सड़कें जानलेवा साबित हो रही हैं। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों का कहाना है कि यदि समय से नाले-नालियों की सफाई कर दी गयी होती है। ऐसी नारकीय स्थिति का सामना लोगों को नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन


चंदौली। बारिश के बाद जिला मुख्यालय की तस्वीर एकदम से बदल गयी है। निकासी की पुरानी समस्या तो थी, वर्तमान में हाइवे चौड़ीकरण के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए है। आलम यह है कि कई सरकारी भवन बारिश के पानी से घिर गए है, वहीं कुछ परिसरों तक जाने का रास्ता नहीं है। मंगलवार को पूरे दिन हुई बारिश के बाद कचहरी परिसर में पानी का पानी जमा हो गया, जिससे अधिवक्ताओं व वादकारियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कचहरी के सामने सर्विस रोड व मुख्य पुलिया के नीचे बारिश का पानी जमा हो गया था, जिससे कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। पैदल राहगीरों को भी आने-जाने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर, सदर बीआरसी, पुलिस लाइन, पुराना कलेक्ट्रेट आदि सरकारी भवन जलजमाव की चपेट में है, जिससे लोगों का कार्यालय जाने में दिक्कत हुई, वहीं स्कूली बच्चे बैग लिए वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed