फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   30 thousand devotees performed Jalabhishek of Baba

Chandauli News: 30 हजार भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

Tue, 13 Aug 2024 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
30 thousand devotees performed Jalabhishek of Baba
पीडीडीयू नगर। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 30 हजार भक्तों और कांवड़ियों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। कालेश्वरनाथ धाम में 15 हजार और जागेश्वरनाथ धाम में दस हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन-पूजन किया। दूसरे शिवालयों में भी भक्तों की कतारें लगी रहीं और हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। काशी विश्वनाथ धाम से संबद्ध बरठी स्थित कालेश्वरनाथ धाम में बाबा के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी। कांवड़ियों ने भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं अन्य भक्तों ने भी बाबा की विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसी तरह क्षेत्र के अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। वहीं लोगों ने घर में भी रुद्राभिषेक कराया। दिन भर मंदिर परिसर हर हर महादेव की गूंज से गूंजता रहा। इस दौरान सुरक्षा के यहां विशेष इंतजाम रहे। शिकारगंज संवाददाता के अनुसार सावन के चौथे सोमवार को क्षेत्र के याज्ञवल्क्य की तपोभूमि स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर में जागेश्वरनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतार लगी। इस मौके पर यहां मेला रहा। दर्शन पूजन के बाद बाबा जागेश्वरनाथ धाम के चंद्रप्रभा नदी की कछार पर बाटी चोखा चावल दाल चूरमा बनाकर जमकर आनंद उठाया। इसी तरह चकिया ऐतिहासिक मां काली मंदिर परिसर में उदितेश्वर, दीपेश्वर, महीपेश्वर शिवलिंग का दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। सोमवार को झमाझम बरसात के बाद भी शिव भक्तों का रेला दर्शन पूजन के लिए खचाखच उमडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed