फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   30 percent work of medical college completed, classes will run from next year

मेडिकल कॉलेज का 30 फीसद कार्य पूरा, अगले वर्ष चलेंगी कक्षाएं

Tue, 05 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
30 percent work of medical college completed, classes will run from next year
सैयदराजा विधानसभा के बरठी कामरौर गांव में 254 करोड़ रुपये की लागत से 11 एकड़ में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य 30 फीसदी पूरा कर लिया गया है। एक मंजिल बिल्डिंग बन चुकी है। निर्माण कार्य में दिन-रात चार सौ मजदूर लगे हैं। कार्यदाई संस्था के डीजीएम ने बताया कि अगले वर्ष तक कार्य पूरा हो जाएगा। जिसके बाद यहां मेडिकल की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

बरहनी विकासखंड के बरठी कमरौर गांव में हैदराबाद की कंस्ट्रक्शन कंपनी केपीसी प्रोजेक्ट लिमिटेड को पीडब्ल्यूडी की देखरेख में मेडिकल कालेज के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी की ओर से निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। 254 करोड़ की लागत से बन रहे इस मेडिकल कालेज के लिए 11 एकड़ से अधिक की भूमि अधिग्रहित की गई है। यहां मेडिकल कालेज की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। साथ ही 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। पिछले साल छह अक्तूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्य में तेजी आई है जिससे 2023 से कॉलेज में कक्षाएं चलने संभावना है। जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह अन्य अधिकारियों के साथ समय-समय पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

2023 से चलने लगेगा सत्र
पीडीडीयू नगर। मेडिकल कालेज भवन में प्रशासनिक कक्षों के साथ 300 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। कार्यदाई संस्था के डीजीएम रंगाराव जाला ने बताया कि मेडिकल कालेज का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण कार्य पूरा करने में कुछ विलंब हुआ है। 2023-24 सत्र में 100 छात्रों का प्रवेश प्रारंभ होगा। प्रति 100-100 छात्रों का नामांकन होगा। कालेज के भवन वातानुकूलित होंगे। इसका निर्माण माडर्न मेडिकल कालेज के रूप में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन भवनों का हो रहा निर्माण
पीडीडीयू नगर। परिसर में एडमिन ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, लेक्चर ब्लॉक, लाइब्रेरी, गर्ल्स व ब्वॉयज हास्टल, प्रिंसिपल आवास, इंटर्न मेल और फीमेल हास्टल, अधीक्षक आवास, गेस्ट हाउस, मल्टीपरपज हाल, टाइप 1,2,3,4,5 अर्पाटमेंट (कर्मचारियों, डॉक्टर व अधिकारियों के रहने के लिए), सर्विस बिल्ंिडग, एसटीपी, आरडब्ल्यूएच आदि भवन बनाए जाएंगे।
जिला अस्पताल में कार्य की नहीं मिली अनुमति
पीडीडीयू नगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ लगभग 125 करोड़ की लागत से जिला अस्पताल में मरीजों के भर्ती के लिए कर्मचारियों का आवास तोड़कर 200 बेड का अस्पताल बनाना है। कार्यदाई संस्था के डीजीएम रंगाराव जाला ने बताया कि अभी तक जिला अस्पताल के कार्य की अनुमति नहीं मिली है। इसके अनुमति में अभी दो महीने लग सकते हैं। उसके बाद कार्य शुरू होगा। संवाद

बरठी कमरौर गांव में मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यदाई संस्था को समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दे दिया गया है। 2023 में कार्य पूरा हो जाएगा। - डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed