फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   3 accused arrested with 10 stolen solar panels

Chandauli News: चोरी के 10 सोलर पैनल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
3 accused arrested with 10 stolen solar panels
स्थानीय पुलिस ने सोलर पैनल चोरी के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 10 सोलर पैनल, चार मोबाइल फोन व 1800 रुपये नकद बरामद किए हैं। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद यादव, अजय यादव, रवि यादव, के रूप में हुई है। तीनों गाजीपुर के रहने वाले हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम तोरवां स्थित जल निगम की टंकी से 11 फरवरी 2026 को आरोपियों ने 10 सोलर पैनल चोरी की थी। इस मामले में शुभम कुमार उपाध्याय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुराग जुटाए। आरोपियों ने 10 पैनलों का सौदा 80 हजार रुपये में किए थे। इसमें 40 हजार रुपये एडवांस लिए थे। ऑनलाइन लेनदेन किया था। चोरी के सोलर पैनलों को गंगा नदी के रास्ते नाव से ले जाकर बेचने की योजना थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed