{"_id":"5fd667628ebc3e40a443a4f0","slug":"274-crore-medical-college-to-be-built-in-barathi-kammaur-chandauli-news-vns563137092","type":"story","status":"publish","title_hn":"274 करोड़ से बनेगा मेडिकल कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
274 करोड़ से बनेगा मेडिकल कालेज
विज्ञापन
चंदौली। कैबिनेट से मंजूरी के बाद जिले में यूपी-बिहार बार्डर पर नौबतपुर के पास बरठी-कमरौर में बनने वाले मेडिकल कालेज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नए साल जनवरी में इसकी आधार शिला रख सकते हैं। कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम ने कालेज निर्माण के लिए 274 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति दे दी है। सीएम के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अफसर भी कार्यक्रम स्थल तय करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोडमैप तैयार कराने में जुट गए है।
राजकीय मेडिकल कालेज के लिए नौबतपुर के समीप बरठी कमरौर मौजा में आठ हेक्टयर जमीन तय की जा चुकी है। इसमें लगभग किसानों की जमीनों का रजिस्ट्री हो चुकी है। जबकि शेष भूमि सेलटैक्स विभाग तथा ग्राम सभा की है। वहीं कालेज के ओपीडी संचालन के लिए जिला अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा। कॉलेज निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने 322.1045 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके शासन को पहले ही भेज चुका था। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्माण कार्य को चालू कराने के लिए 274.1833 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के लिए कैबिनेट की बैठक मेें मंजूरी दे दी है।
चंदौली। मेडिकल कालेज परिसर में चिकित्सा शिक्षा, ओपीडी, प्रशासनिक भवन, आवासीय तथा पार्क निर्माण कराने की योजना है। ऐसे में राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण से जिले के लोगों को उपचार की सुविधा के साथ होनहार छात्रों को मेडिकल की शिक्षा मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजी-रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
चंदौली। नौबतपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ ही जिला अस्पताल को उससे संबद्ध किया जाएगा। यहां मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ओपीडी और लैब की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही अस्पताल में बेड की संख्या भी 300 के करीब बढ़ाई जाएगी। अभी 100 बेड जिला अस्पताल और 100 बेड मातृ शिशु कल्याण विंग में है। 100 बेड अस्पताल का निर्माण होगा। इसके अलावा चिकित्सक, जांच मशीनें, जरूरी उपकरण और कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए शासन ने बजट को मंजूूरी दे दी है। भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद कार्यदायी संस्था के द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नौबतपुर में बरठी-कमरौर के पास आठ हेक्टेयर में मेडिकल कालेज का निर्माण कराया जाना है। फिलहाल सीएम के आगमन के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। डा. एके श्रीवास्तव, सीडीओ।