फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 thousand voters will vote by postal ballot

पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे 25 हजार मतदाता

Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
25 thousand voters will vote by postal ballot
विधानसभा चुनाव के दौरान दिव्यांग और 80 वर्ष की आयु पार कर चुके मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से उन्हें पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में ऐसे 8970 दिव्यांग और 16377 बुजुर्ग मतदाता चिह्नित हैं। अन्य लोगों को चिह्नित करने के लिए बीएलओ से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मतदान वाले दिन बुजुर्ग मतदाता अपने परिवार के सदस्यों की मदद से वोट डालने के लिए बूथों पर आते हैं। आयोग ने इस बार उन्हें राहत देने की योजना बनाई है। बुजुर्गों को उनके घर पर पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की सुविधा दी जाएगी। आयोग की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। फिरहाल जिला प्रशासन के पास मुगलसराय विधानसभा में 1633 दिव्यांग, सकलडीहा में 2130, सैयदराजा में 2207 और चकिया में तीन हजार का डाटा उपलब्ध हो चुका है। वहीं मुगलसराय में 80 वर्ष की आयु पार कर चुके 3636, सकलडीहा में 3832, सैयदराजा में 3739 और चकिया में 5190 चिन्हित है। उप निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप कराए जाएंगे। बुजुर्गों और मतदान केंद्र तक खुद आने में असमर्थ मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर आवश्यक तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग
चंदौली। जिले में सात मार्च को विधानसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। इस दौरान कुछ चिन्हित बूथों की वेबकास्टिंग के माध्यम से प्रशारण किया जाएगा। इसमें मुगलसराय में 241, सकलडीहा में 231, सैयदराजा में 198 और चकिया में 255 बूथ चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed