फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   25 cusecs of water flowing daily from Chandraprabha Dam

Chandauli News: चंद्रप्रभा बांध से रोज बह रहा 25 क्यूसेक पानी

Sat, 20 Apr 2024 03:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
25 cusecs of water flowing daily from Chandraprabha Dam
शिकारगंज। चंद्रप्रभा बांध के गेट की मरम्मत होने के बावजूद वहां से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे 25 क्यूसेक पानी नदी में बहकर नष्ट हो रहा है। नाराज किसानों ने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में ज्ञापन देकर बांध से पानी का रिसाव बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि गेट की मरम्मत के दौरान विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से गेट की ठीक ढंग से मरम्मत नहीं कराई गई । जिससे पानी का रिसाव अनवरत जारी है। जिससे किसानों को भारी क्षति हो रही है। किसानों ने नहरों की सिल्ट सफाई कागज पर ही कर लिए जाने की जांच करने और नहरों पर अतिक्रमण की समस्या को भी संज्ञान में लेने को कहा। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल, देशराज सिंह पटेल, वरुण दुबे, संजय पटेल, ओमप्रकाश, राजनाथ पटेल, ओंकारनाथ आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed