{"_id":"5f1738d82a0879369c366d1e","slug":"24-new-corona-positive-including-five-migrants-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में पांच प्रवासी सहित 24 नए हुए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 317 ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में पांच प्रवासी सहित 24 नए हुए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 317
Wed, 22 Jul 2020 12:20 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या रुक नहीं रही है। मंगलवार को पांच प्रवासी सहित 24 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 21 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी और अस्पताल से घर पहुंचे। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में 24 संक्रमित मिले। इसमें 7 महिला, 2 बालक और 15 पुरूष है।
विज्ञापन
इनमे से एक प्रयागराज से, दो मुंबई से, एक अहमदाबाद से, एक श्रीनगर से आए हैं। अन्य सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में 2 स्वास्थ्य विभाग की आशा, एक सप्लायर, एक बीएसएफ जवान, एक जिला न्यायालय से, दो गृहणी, एक ज्वेलरी शाप कर्मी, एक छात्र, दो पुलिस विभाग से, एक सहायक अध्यापक, एक रेलवे लोको पायलट, एक इलेक्ट्रीशियन है।
विज्ञापन
टी व्यक्तियों का जिला चिकित्सालय चंदौली में ईलाज चल रहा है। संक्रमित क्रमश: बरहनी ब्लाक के 2, चहनिया ब्लाक के एक,चंदौली नगर के 2 और ग्रामीण से क्षेत्र से 4, धानापुर के एक, पीडीडीडीयू नगर के 10, नियामताबाद के एक, सकलडीहा के 3 रहने वाले है।
विज्ञापन
इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ 21 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी। एल-1 अटैच्ड फेसेलिटी आईटीआई कालेज-रेवसा से 19, भोगवारा और बीएचयू से एक एक व्यक्ति को छुट्टी मिली और वे घर लौट आए। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 555 हो गई। इसमें एक्टिव केस 317 है जबकि 233 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। पांच की मौत हो चुकी है।