फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 ventilator facilities started for Corona patients

कोरोना मरीजों के लिए शुरू हुई 22 वेंटीलेटर की सुविधा

Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
22 ventilator facilities started for Corona patients
चंदौली। संक्रमित मरीजों को राहत देने के लिए जिले में 22 वेंटीलेटर की सुविधा मौजूद हो गई है। इसमें 14 चंदौली, आठ चकिया में है। जबकि 35 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी हैं। इसके अलावा तीन कोविड-19 अस्पताल संचालित हैं। जबकि चकिया के 200 बेड के अस्पताल में 75 बेड क्रियाशील और चंदौली जिला अस्पताल में 35 बेड की व्यवस्था है। दूसरी ओर एमसीएच विंग में 225 बेड की व्यवस्था प्रस्तावित है। जिसमें 50 बेड सक्रिय है। इसके अलावा धानापुर व भोगवारे में प्रस्तावित 50-50 बेड मौजूद हैं।
विज्ञापन

जिले में चार हजार से अधिक कोरोना के सक्रिय मरीज है। लेकिन जिला प्रशासन मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने के बजाय होम आइसोलेशन को लेकर छूट प्रदान कर रहा है। इसके पीछे चाहे जो भी वजह हो, लेकिन अफसरों की मंशा ठीक नहीं दिख रही है। क्योंकि मरीजों को भर्ती करने के बाद समुचित व्यवस्था देने पर स्वास्थ्य महकमा एकदम फेल साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक करीब 300 सिलेंडर की व्यवस्था है। जिसे रोटेशन में इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि केंद्रीय मंत्री की पहल पर 300 ऑक्सीजन सिलेंडर का आर्डर दिया गया था। जो कैंसिल हो गया है, क्योंकि सिलेंडर देने वाली कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed