फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   22 employees including superintendent and seven doctors remained absent

Chandauli News: अधीक्षक और सात डॉक्टर समेत 22 कर्मचारी रहे गैरहाजिर

Thu, 13 Apr 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
22 employees including superintendent and seven doctors remained absent
नौगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की मनमानी की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक और सात चिकित्सकों समेत 22 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कार्यस्थल से गायब चिकित्सा प्रभारी, डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दो दिन पहले भी एसडीएम के निरीक्षण में कई चिकित्सक और स्टाफ अनुपस्थित मिले थे। एसडीएम की संस्तुति पर डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके चिकित्सकों व स्टाफ के रवैये में कोई अंतर नहीं आया। बुधवार की दोपहर 12 बजे सीएचसी पहुंचे एसडीएम ने जनरल वार्ड सहित पैथोलॉजी, दंत चिकित्सककक्ष, पंजीकरण, दवा वितरण कक्ष व विभिन्न वार्डों का निरीक्षणकिया। निरीक्षण में कई चिकित्सक अपने कक्ष से नदारद मिले। उन्होंने कड़ीकार्रवाई करने की हिदायत के साथ डीएम को सभी चिकित्सा अधीक्षक समेत अनुपस्थित चिकित्सकों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। कहा कि अस्पताल में मरीज भटक रहे हैं और डॉक्टर मौजूद नहीं है। यह घोर लापरवाही है। सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को गुणवत्ता के साथ सेवाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन

गैरहाजिर रहने वालों में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल, डॉ. अजय कुमार यादव, डॉ. अजीत, डॉ. संजय सिंह, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. शशि भूषण गैरहाजिर थे। वहीं, सात वार्ड ब्वॉय और फार्मासिस्ट समेत 15 कर्मचारी भी अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed