{"_id":"6500b4b58a982a51120ec2e4","slug":"22-and-a-half-thousand-rupees-stolen-from-a-woman-in-the-bank-chandauli-news-c-189-1-svns1010-2630-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बैंक में महिला से साढ़े 22 हजार रुपये की उचक्कागिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बैंक में महिला से साढ़े 22 हजार रुपये की उचक्कागिरी
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित बैंक आफ बड़ौदा से रुपये निकाल रही वृद्ध महिला के 22 हजार 500 रुपये लेकर उचक्के फरार हो गए। पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच में जुट गई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जसुरी गांव निवासी उर्मिला देवी (60) मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में पैसे निकालने पहुंची थीं। कैश काउंटर से उन्होंने कुल 45 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वे बैंक में ही रूपये की मिलान कर रही थी कि पास खड़े युवक ने उनसे कहा कि आपकी गड्डी का नोट फटा है। मेरी गड्डी सही है, यह ले लीजिए। वृद्धा ने उसकी गड्डी ले लिया और उसे अपनी नोटों की गड्डी दे दिया। इसके बाद युवक चला गया। महिला ने जब पैसे मिलाए तो गड्डी में केवल 22 हजार 500 रुपये ही थे। बाकि के 22 हजार 500 रुपये लेकर उचक्का फरार हो गया। महिला ने बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी। बैंक मैनेजर ने पुलिस को बुला लिया। सीसीटीवी फुटेज मेें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच किया जा रहा है। पुलिस टीम को जांच के लिए लगाया गया है। जल्दी उचक्का पुलिस के गिरफ्त में होंगे।