फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   हीनेभर से गायब कर्मचारी को सीवीओ ने भेजा नोटिस

हीनेभर से गायब कर्मचारी को सीवीओ ने भेजा नोटिस

Tue, 19 Mar 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
हीनेभर से गायब कर्मचारी को सीवीओ ने भेजा नोटिस
चंदौली। पशुपालन विभाग में नौगढ़ में तैनात कर्मचारी सारनाथ सिंह पिछले तीन फरवरी से ड्यूटी से गायब है। इससे पहले वह अमड़ा पशु चिकित्सालय पर तैनात थे। स्थानांतरण के बाद से ही वह अनुपस्थित चल रहे हैं। पशु चिकित्साधिकारी ने कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सारनाथ सिंह पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात है। तीन फरवरी को उनका तबादला अमड़ा पशु चिकित्सालय से नौगढ़ किया गया है। परन्तु वह तबादला होने के बाद नौगढ़ में ड्यूटी ज्वाइन नहीं किए। वहीं एक माह तक लगातार गायब रहने पर नौगढ़ प्रभारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया तो विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई। सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसपी पांडेय ने उक्त कर्मचारी को नोटिस जारी करके तैनाती स्थल पहुंचकर दायित्वों के निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना होगी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर मामले से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद आयोग के निर्देशानुसार उनके खिलाफ निलंबन की भी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात कर्मचारी सारनाथ सिंह तीन फरवरी से ड्यूटी से गायब हैं। इसकी जानकारी नौगढ़ प्रभारी द्वारा पत्र के माध्यम से दी गई है। नोटिस जारी करके उन्हें तैनाती स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पांडेय
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed