फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दुकानों से राशन वितरण में ई पॉश मशीनें बनीं बाधक

दुकानों से राशन वितरण में ई पॉश मशीनें बनीं बाधक

Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
दुकानों से राशन वितरण में ई पॉश मशीनें बनीं बाधक
कंदवा। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में धांधली रोकने और पारदर्शिता बरतने के लिए लगाई गईं ई-पॉस मशीनें सर्वर में गड़बड़ी के कारण राशन वितरण में बाधक बन गई हैं। यही नहीं, फिंगर प्रिंट मशीनें भी डब्बा साबित हो रही हैं। इसके चलते कोटेदारों के साथ उपभोक्ता भी परेशान हैं। सस्ते गल्ले की दुकानों में ई-पॉस मशीनों से राशन वितरण की व्यवस्था लागू की गई है। लाभार्थी की पहचान के लिए अंगूठा लगाना पड़ रहा है। हालांकि धांधली रोकने के लिए लागू की गई नई व्यवस्था सर्वर और नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण असफल साबित हो रही है। राशन वितरण को लेकर कार्डधारकों व दुकानदारों के बीच आए दिन किचकिच होती है। कार्डधारकों का कहना है कि अंगूठा न लगने पर दुकानदार राशन नहीं देते। वहीं, ई-पॉस मशीन की वजह से सुबह से शाम हो जाती है और बिना राशन के लोगों को घर लौटना पड़ता है। मशीन के फिंगर प्रिंट स्कैन न कर पाने से राशन न मिलने पर उपभोक्ता कोटेदारों से लड़ने पर उतारू हो जाते हैं। अरंगी के कोटेदार बब्बन सिंह और मुड्डा के अक्षैबर गुप्ता का कहना है कि फिंगर प्रिंट स्कैन न करने व सर्वर डाउन होने के चलते काफी दिक्कत हो रही है। मशीन का दोष कार्डधारक उन पर उतार रहे हैं। उनका कहना है कि वितरण व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त कर पारदर्शी बनाने के लिए यह स्कीम तो अच्छी है लेकिन इसमें आवश्यक सुधार के लिए भी सरकार को प्रयत्न करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed