{"_id":"5c16a017bdec2255431fa855","slug":"21544986647-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे के लिए सड़क पर उतरे किसान
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। रिंग रोड और रेल फ्रेट कॉरीडोर के प्रभावित किसान रविवार को सड़क पर उतर आए। पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में किसानों ने ताराजीवनपुर से बनौली और रेवसा में सभा की। इस दौरान किसानों ने कहा कि बिना उचित मुआवजे की जमीन किसी कीमत पर नहीं देंगें। वहीं पूर्व सांसद ने कहा कि किसानों की जमीन जबरिया अधिग्रहित की गई तो रेल की पटरियों पर लेट जाऊंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीति से किसानों की जमीन औने पौने दामों पर हथियाना चाहती है।
रिंग रोड में क्षेत्र के टडिया ,कुरहना,सैदपुरा, कोरी, संघति, रेवसा, बसनी सहित दर्जनों गांव के किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है। वहीं रेल फ्रेट कोरिडोर परियोजना के लिए बनौली खुर्द, डिग्घी, रामपुर, गंजख्वाजा ,रेवसा,रामपुर सहित एक दर्जन गांवों में जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। लेकिन किसान उचित मुआवजे के भुगतान को लेकर लामबंद हैं। इसके विरोध में रविवार को नाराज किसान ताराजीवनपुर चौराहे पर एकत्र हुए और वहां से पद यात्रा निकालकर खेत खलिहान होते कई गांवों का भ्रमण कर बनौली फाटक का पास सभा की।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का उत्पीड़न हुआ है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। किसानों की आय दोगुना करने की बात कहकर सरकार ने किसानों को भूमिहीन कर रही है। किसानों की जमीनें जबरन अधिग्रहीत कर पूंजीपतियों को कौड़ियों के भाव में दे रही है। किसानों के साथ सौतेले व्यवहार के कारण ही भाजपा को पांच राज्यों में करारी हार मिली है। कहा किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। इसके लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे, चाहे जान ही क्यों न चली जाए। इस दौरान किसान नेता केदार यादव, महेंद्र एडवोकेट, कृष्णकांत यादव, जिला पंचायत सदस्य मुलायम सिंह यादव, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष चकरु यादव, विक्की प्रधान, जमुना विश्वकर्मा, रमेश तिवारी, डॉ. स्वामीनाथ यादव, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, आशुतोष, महेंद्र प्रसाद, मुलायम सिंह, संतोष यादव, किस्मत यादव उपस्थित थे।