फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नगर के पुराने आम के बगीचों में बस गई कालोनिया

नगर के पुराने आम के बगीचों में बस गई कालोनिया

Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
नगर के पुराने आम के बगीचों में बस गई कालोनिया

विज्ञापन
चकिया। नगर के ऐतिहासिक बागों में कंक्रीट के जंगल उग आए है। ऐतिहासिक बगीचों का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो गया है। इन बगीचों में रिहायशी कालोनियां बस गई हैं। जिसका विपरीत प्रभाव नगर के पर्यावरण पर दिखाई दे रहा है। पर्यावरण विद् परशुराम सिंह ने नगर के आस-पास के पर्यावरण को समृद्ध करने के लिए पेड़ों को लगाने की वकालत की है।

दो दशक पूर्व चकिया नगर के आस-पास तत्कालीन काशी नरेश ने कई बाग लगाए थे। इन बागों में फूल बाग, बड़कीबारी, छोटकीबारी, चकरा बाग, ठाकुर बाग प्रसिद्ध थे। इन बागों में आम अलावा कटहल, बेल, आंवला, जामुन के वृक्षों की विभिन्न प्रजातियां थी। जानकारों की मानें तो तकरीबन दो सौ एकड़ बगीचे उजाड़ दिए गए। दो दशक पूर्व काशी नरेश के ट्रस्ट के ट्रस्टियों द्वारा बागों में कालोनियां बनाने की योजना आरंभ की। देखते ही देखते फलदार वृक्षों को काटकर उनके स्थान पर घर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई तथा ऐतिहासिक बागों का नामों निशान मिट गया। मां काली जी के ऐतिहासिक पोखरा, काशी नरेश के किले के आस-पास बसी कालोनियों के कारण नगर के ऊपर जनसंख्या का दबाव बढ़ गया है। जनता के लिए सीवर, पेयजल की व्यवस्था करने के लिए नगर पंचायत पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। इसके अलावा नगर के समृद्ध पर्यावरण को भी भारी झटका लगा है। पर्यावरण विद् परशुराम सिंह का कहना है कि विकास के लिए अगर वृक्षों की कटाई की जाती है तो उसके सापेक्ष पौधे भी लगाने की भी जरूरत है। उन्होंने नगर के पर्यावरण को समृद्ध बनाने के लिए कालोनियों में सड़क के किनारे पौधरोपण करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed