{"_id":"5ad0ffa14f1c1b3b0b8b4629","slug":"21523646369-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार आ गई जिले में खाद की पहली रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार आ गई जिले में खाद की पहली रैक
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। बीस वर्षों के लंबे इंतजार और तमाम रुकावटों के बाद आखिरकार जिले में खाद की पहली रैक शनिवार को जाएगी। इलाहाबाद क्षेत्र के फूलपुर से 21 बोगियों में 81309 मिट्रिक टन यूरिया लेकर ट्रेन शनिवार को सुबह मुगलसराय क्षेत्र के सरेसर स्थित रैक प्वाइंट पर पहुंच जाएगी। वहां से 12 घंटे के भीतर खाद इफको के बर्थरा स्थित गोदाम तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कर ली गई है। इस पहल के साथ ही पीक सीजन में खाद की किल्लत समाप्त हो जाएगी और सरकार का ढुलाई के नाम पर होने वाला लाखों रुपये का खर्च भी बच जाएगा। जिले में खाद रैक को जारी राजनीतिक उठापटक और किसानों के इंतजार पर विराम लग जाएगा। यूरिया खाद की पहली रैक शनिवार को सरेसर में आ जाएगी। चंदौली के लिए फूलपुर में 1309 मिट्रिक टन यूरिया ट्रेन की 21 बोगियों में रखी जा चुकी है। हालांकि यह खाद की मिनी रैक है। जिसे ट्रायल के तौर पर भेजा जा रहा है। यदि यूरिया सकुशल गोदाम तक पहुंच गई तो अगले खेप में 25 सौ एमटी से अधिक खाद रैक पर उतरेगी। बहरहाल यह जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले जनपद की खाद वाराणसी के शिवपुर और कैंट स्थित रैंक प्वाइंट पर उतारी जाती थी। वहां से ट्रकों द्वारा गोदाम पर पहुंचती थी। खाद की ढुलाई में लाखों रुपये का व्यय होता था। इससे ठेकेदारों की चांदी कटती थी और वह नहीं चाहते थे कि खाद की रैक सरेसर में लगे। सचिन तिवारी, क्षेत्राधिकारी इफको ने बताया कि फूलपुर में खाद ट्रेन में लोड हो चुकी है। शनिवार तक यह जिले में पहुंच जाएगी। ट्रायल के तौर पर पहली मिनी रैक लाई जा रही है।
विज्ञापन