फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ऋण नहीं देने पर बैंक ने जब्त किया मकान

ऋण नहीं देने पर बैंक ने जब्त किया मकान

Thu, 05 Apr 2018 01:18 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऋण नहीं देने पर बैंक ने जब्त किया मकान
लोन

विज्ञापन
मुगलसराय। अपर जिला मजिस्ट्रेट चंदौली बच्चा लाल के आदेश पर राजस्व टीम ने पुलिस बल के साथ बुधवार को नगर के विकास नगर कालोनी पहुंची। जहां ऋण चुकता न करने के कारण रतन कुमार विश्वकर्मा के बंधक पड़े मकान को इंडियन ओवर सीज बैंक के सुपुर्द किया।

विकास नगर कालोनी निवासी रतन विश्वकर्मा ने इंडियन ओवर सीज बैंक में अपना मकान बंधक कर ऋण लिया था। जिसकी अदायगी नहीं किए जाने से उनपर व्याज सहित करीब 18 लाख रुपये का ऋण बकाया हो गया। काफी जद्दोजहद के बाद भी जब ऋण का भुगतान नहीं हुआ तो बैंक की ओर से न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के यहां प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। पूरे प्रकरण की सुनवाई के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट चंदौली बच्चा लाल ने 30 दिसंबर 2017 एसडीएम मुगलसराय को आदेशित किया कि बंधकशुदा मकान को ऋण के एवज में बैंक को कब्जा दिलाया जाए। लेकिन पुलिस बल की कमी के चलते यह कार्रवाई अधर में लटकी रही। बाद में बैंक की ओर 13 मार्च को फोर्स के लिए लगभग 51 हजार रुपये शुल्क अदा करनेे के उपरांत बुधवार को तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार नीलम तिवारी, कानूनगो सर्फुद्दीन, लेखपाल विनोद पांडेय के समक्ष पुलिस बल की मौजूदगी में मकान पर बैंक को कब्जा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed