फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   विधायक सुशील से फिडर का उद्घाटन कराया तो किसान करेंगे आंदोलन

विधायक सुशील से फिडर का उद्घाटन कराया तो किसान करेंगे आंदोलन

Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
विधायक सुशील से फिडर का उद्घाटन कराया तो किसान करेंगे आंदोलन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव स्थित नव निर्मित रेरुआ स्वतंत्र फिडर के उद्घाटन को लेकर भारतीय किसान युनियन(भानु) आरपार की लड़ाई लड़ने को आतुर हो गया हैं। किसानों ने स्वतंत्र फिडर के निर्माण में भारी धांधली करने का आरोप लगाया तथा निर्धारित तिथी 24 दिसंबर को विधायक सुशील सिंह से उद्घाटन कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस संबंध में भारतीय किसान युनियन(भानु) के मंडल अध्यक्ष संतविलास सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौपा और 22 दिसंबर से स्वतंत्र फिडर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान युनियन(भानु) के किसान नेताओं का आरोप हैं कि रेरुआ स्वतंत्र फिडर को पूर्ववर्ती सपा सरकार के समय निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती गई हैं। इसको लेकर किसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में पत्र दिया और सिंचाई मंत्री धर्मपाल को भी फिडर के उद्घाटन की तिथी तय करने के लिए पत्र सौपा था। मंगलवार को सैकड़ो किसानों के प्रतिनिधि मंडल के साथ संत विलास सिंह ने जिलाधिकारी से मिलकर रेरुआ फिडर के उद्घाटन के पूर्व निर्माण कार्य में हुई अनिमितता की जांच कराने की मांग किया। आरोप हैं कि लघुडाल विभाग 24 दिसंबर को स्वतंत्र फिडर का उद्घाटन विधायक सुशील सिंह से कराना चाह रहा हैं। लेकिन इसके पीछे विभाग अपनी कमियों को छुपाना चाहरहा हैं। चेताया कि अगर फिडर का उद्घाटन विधायक सुशील सिंह से कराया गया तो किसान 22 दिसंबर से नव निर्मित फिडर पर काले झंडे के साथ धरना देंगे। किसानों ने इस संबंध में पुलिस अधिक्षक, एक्सीइएन लघुडाल सहित कई लोगों को पत्र भेजा हैं। इस दौरान सुमंत सिंह, शिव बचन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed