फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धान क्रय केंद्र पर लटका ताला, किसान परेशान

धान क्रय केंद्र पर लटका ताला, किसान परेशान

Mon, 11 Dec 2017 12:52 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर लटका ताला, किसान परेशान
धान क्रय केंद्र

विज्ञापन
नई बजार। क्षेत्र के धरहरा उकनी में स्थित सहकारी समिति को धान क्रय के लिए केंद्र बनाया गया हैं। परंतु धान क्रय केंद्र अब तक संचालित न होने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान अपनी फसल बेचने के लिए इध उधर भटक रहे हैं। इस संबंध में क्रय केंद्र प्रभारी नरेंद्र पाल ने बताया कि किसानों के धान में काफी नमी होने के कारण धान क्रय नहीं किया जा रहा हैं।

साधन सहकारी समिति धरहरा उकनी को जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र के अमावल, मनियारपुर, फुल्ली, खोर, ओनावल, रैपुुरा, धरहरा, के किसानों का धान क्रय करने के लिए केंद्र बनाया गया है। इन गांवों के किसानों के धान क्रय दूसरे केंद्र पर नहीं होगा। किसान पंकज सिंह, ब्रिजबिहारी सिंह, बलवंत सिंह, गुड्डू सिंह, अवधेश पांडेय, अमृत तिवारी, सुरेंद्र पांडेय ने आरोप लगाया कि किसान अपना धान लेकर धरहरा उकनी धान क्रय केंद्र पर जाते हैं परंतु केंद्र पर ताला बंद होने के कारण निराश हो वापस लौट जा रहे हैं। धान की खरीद ठप होने से किसान जिले के अधिकारियों को कोस रहे है। आरोप है इसका लाभ बिचौलिये ले रहे हैं। किसानों का आरोप है कि सहकारी समितियों के केंद्र प्रभारियों धान खरीद में भारी अनियमितता बरती जा रही हैं और लगभग यही हाल नोनार, दिघवट, डिग्घी में खुले क्रय केंद्रो पर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed