{"_id":"5a25a0c94f1c1b193e8b6adf","slug":"21512415433-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला जूनियर कुश्ती टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट चैंपियनशिप के लिए जिला जूनियर कुश्ती टीम का चयन
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। गाजियाबाद में सात से दस दिसंबर तक आयोजित यूपी जूनियर स्टेट चैंपियनशिप कुश्ती के लिए जिला जूनियर कुश्ती टीम का चयन सोमवार को डांडी स्थित श्रीकृष्ण व्यायामशाला अखाड़ा में किया गया। टीम में चयन के लिए पूरे जिले के खिलाड़ी जुटे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे पंजीकृत खिलाड़ियों का वजन किया गया। इसके बाद कुश्ती दंगल कराया गया। कुश्ती में मिले अंक के आधार पर टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल के लिए 57 किलो में बबलू, 61 किलो में सुरेन्द्र, 65 किलो में विजय यादव, 70 किलो में बालबीर सिंह चौहान, 74 किलो में मजीद अली, 79 किलो में श्याम बाबू, 86 किलो में अजय कुमार और 92 किलो में सोनू पांडेय का चयन किया गया। इसी तरह ग्रीको रोमन में 55 किलो में मुलायम यादव, 60 किलो में मधुसूदन, 63 किलो में जीत नरायन, 72 किलो में आशीष कुमार, 77 किलो में सत्यनरायन, 87 किलो में करन यादव का चयन किया गया। इस दौरान जिला कुश्ती के सचिव सुनील कुमार, उपाध्यक्ष दीनानाथ पहलवान, संयोजक भारत भीम प्रदीप पहलवान, कोच केके यादव, बजरंगी पहलवान, अरविंद पहलवान, जितेंद्र, आजाद यादव आदि मौजूद रहे।