फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   21 animals being transported on foot recovered, five smugglers caught

Chandauli News: पैदल ले जाए जा रहे 21 पशु बरामद, पांच तस्कर पकड़े गए

Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
21 animals being transported on foot recovered, five smugglers caught
धानापुर। स्थानीय पुलिस ने रविवार की शाम चेकिंग के दौरान पैदल बिहार प्रांत ले जाए जा रहे 21 गोवंश बरामद किए। इसके साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में दो पहले से ही गैंगस्टर में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


सीओ सकलडीहा राजेश कुमार राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि काफी संख्या में गोवंश को हांककर धराव-प्रसाहटा मार्ग से वध के लिए तस्कर बिहार के तरफ जा रहे हैं। एक व्यक्ति बाइक से उन्हें लोकेशन दे रहा है। सूचना देने वाले के इशारे पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया जिसपर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने पर उसने बताया कि चार लोग जानवरों को पैदल बिहार ले जा रहे हैं। सीओ के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में लोकेशन देने वाला मुकेश यादव महाराजगंज, बलुआ का निवासी है। वहीं अन्य तस्करों में त्रिलोकी यादव चकरा बलुआ, नंदलाल राम डुमरी दुर्गावती, भोला यादव महाराजगंज बलुआ, महेंद्र राम बिरना धानापुर के रहने वाले हैं। बताया कि पकड़े गए तस्करों में त्रिलोकी यादव और नंदलाल राम पहले से ही गैंगस्टर में निरुद्ध हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed