{"_id":"5c9533aabdec2213f754ed40","slug":"201553281962-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रशासन मजिस्ट्रेटों की की सूची संशोधित करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रशासन मजिस्ट्रेटों की की सूची संशोधित करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती निर्वाचन विभाग के लिए गले की हड्डी बन गई है। किसी अधिकारी को दो प्रभार तथा कई गैर जनपद तबादला वाले अधिकारियों को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। लेकिन मामला संज्ञान में आने के बाद विभागीय अधिकारी संशोधित सूची बनाने में जुटे हुए है।
लोकसभा चुनाव के लिए जिले की चार विधानसभाओं को 19 जोन और 109 सेक्टर में बांटा गया है। जोन और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी भी दे दी गई है। लेकिन अनियमितता के चलते गैर जनपद तबादला वाले अधिकारियों को भी तैनाती सूची में रखा गया है। जबकि एक दर्जन ऐसे भी अधिकारी है, जिन्हे चुनाव में दो प्रभार दिया गया है। दोहरी जिम्मेदारी की जानकारी के बाद अधिकारी सकते में आ गए है। डाटा फिल्टर के बाद मामला संज्ञान में आने पर निर्वाचन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हरकत में आ गए हैं। सूची को संशोधित का कार्य शुरू हो गया है। ताकि सही रिपोर्ट तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेजी जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी बच्चालाल ने सेक्टर और जोन में तैनात अधिकारियों की सूची को संशोधित कराया जा रहा है। सूची के मिलान के दौरान कई अधिकारियों की डबल ड्यूटी तथा गैर जनपद तबादले का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही संसोधित सूची को आयोग को भेज दी जाएगी।