{"_id":"5c267259bdec2256be1ee40e","slug":"201546023513-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षणिक माहौल को रुचिकर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षणिक माहौल को रुचिकर बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से नवाचार शिक्षा के तहत ईस्टर सीक्रेट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि नवाचार के माध्यम से शिक्षण कर रहे नौनिहालों को समन्वय स्थापित करने और नया सीखने का मौका मिलता है। इससे जुड़ने से ही मौखिक भाषा का विकास होता है और ध्वनि चेतना के माध्यम से बच्चों में मानक भाषा का भी विकास होता है।
खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले विकास खंड नौगढ़ के सभी शिक्षक विकास मानसिकता लेकर विद्यालय में जाएं और शैक्षिक वातावरण का माहौल बना कर उसे रुचिकर बनाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को चॉकलेट एप नेटवर्क से जोड़ा गया। साथ ही एप की जानकारी दी गई। बताया गया कि यदि आपके विद्यालय में शिक्षण से जुड़ी कोई समस्या आती है तो उसे एप पर डालेंगे और सभी नेटवर्क से जुड़े साथी शिक्षक मिलकर उसका समाधान अपने स्तर से निकाल सकेंगें। एप पर कई तरह के नवाचार की जानकारी दी गई है। इस दौरान संकुल प्रभारी और एजुकेशन लीडर श्याम कन्हैया, नीरज सिंह, सुदामा राम के अलावा 16 विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।