फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डा.आंबेडकर ने समाज के वंचितों को दिलाया हक

डा.आंबेडकर ने समाज के वंचितों को दिलाया हक

Thu, 06 Dec 2018 11:40 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
डा.आंबेडकर ने समाज के वंचितों को दिलाया हक

विज्ञापन
चंदौली। बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर का परनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों, अधिवक्ताओं एवं राजनैतिक दलों की ओर से याद किया गया। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कहा बाबा साहब ने समाज के शोषित, वंचित का हक दिलाने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया।
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से सदर ब्लाक परिसर में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया। इस दौरान पूर्व न्यायाधीश व सामाजिक चिंतक जवाहर लाल ने कहा बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक है। इस दौरान हरिश्चंद्र, डा.अनिल सुमन, शिवसरन राम, डा.देवेंद्र प्रताप यादव, फाफा साहब भारती, इंदल कुमार, रविकुमार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता गिरीश चंद्र व संचालन महेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन की ओर से भी बाबा साहब का परनिर्वाण दिवस सदर तहसील के बार सभागार में मनाया गया। जहां अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कामेश्वर नाथ मिश्र, गोकुल प्रसाद, शशिशंकर सिंह, रामजनम बागी, अशोक सिंह, राजबहादुर सिंह, डा.वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस पर मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में गोष्ठी हुई। वहीं सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसमें गुलाब चंद्र गोंड, रिक्खी राम गौतम, रमेश यादव, रामसिंह चौहान, संजय कुमार आदि उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी हुई। जहां कांग्रेसियों ने बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह, मधुराय, राजेंद्र गौतम, नवीन सिंह बबलू, नारायणमूर्ति ओझा, धर्मेंद्र तिवारी, तौफिक खान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed