फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष बने कृष्णा गुप्ता

मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष बने कृष्णा गुप्ता

Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मद्धेशिया समाज के जिलाध्यक्ष बने कृष्णा गुप्ता

विज्ञापन
चकिया। स्थानीय श्रीआदित्य पुस्तकालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समाज की जिला स्तरीय बैठक नगर के वयोवृद्ध नागरिक मदन प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में बाबा गणिनाथ के सैयदराजा में बनने वाले मंदिर के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कृष्ण कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से कृष्णा गुप्ता को फिर से जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दिलीप मद्धेशिया को महामंत्री एवं दिनेश मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष पद पर चुना गया। बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समाज के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट रखने के लिए सभी का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मद्धेशिया समाज के संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अजय मद्धेशिया, विश्वजीत मद्धेशिया, शंकर गुप्ता, रामनारायण मद्धेशिया, बलिराम मद्धेशिया, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, अनिल मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, गनेश मद्धेशिया, जर्नादन मद्धेशिया मौजूद रहे। संचालन सुरेन्द्र मद्धेशिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed