फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डीएम ने नरसिंपुर सहित कई गांवों का किया निरीक्षण

डीएम ने नरसिंपुर सहित कई गांवों का किया निरीक्षण

Mon, 10 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने नरसिंपुर सहित कई गांवों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
चंदौली। सीएम के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने अधीनस्थों के साथ नरसिंहपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। जहां उन्होंने गांवों में कराए गए विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं का हाल जाना। उन्होंने गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था मुकम्मल करने और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। चेताया कि कार्यों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई को भी अफसर तैयार रहें।
जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा 12 सितंबर को तय माना जा रहा है। वह जनपद आगमन के दौरान जिले में विकास की योजनाओं को परखेंगे और कई गांवों में पहुंचकर शौचालय और पीएम आवास निर्माण का भौतिक सत्पापन भी कर सकते हैं। ऐसे में अचानक सीएम के आगमन फरमान मिलने के बाद जिले के अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे है। रविवार को डीएम नवनीत सिंह चहल, एडीएम बच्चालाल, सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एएसपी देवेंद्रनाथ, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, एसडीएम सदर ने सदर ब्लाक के नरसिंगपुर, लीलापुर, बिछिया और माधोपुर गांवों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गांवों में बने आवासों, शौचालयों और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की। वहीं गांवों में साफ सफाई और अधूरे पड़े विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चंदौली (ब्यूरो)। सीएम के आगमन की जानकारी के बाद अधिकारी अपने कार्यालयों को छोड़कर गांवों का रुख कर लिए हैं। इसके मद्देनजर रविवार को बंदी के बाद भी ज्यादातर सरकारी कार्यालय खुले रहे। गांवों को चिह्नित करने के साथ ही अधिकारी उससे जुड़ी विकास कार्यों की पत्रावलियों को भी दुरुस्त करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर विकास भवन में सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इधर गांवों में अफसरों की बढ़ी आवाजाही से ग्रामीणों को भी उम्मीद जगी है कि नाली, खड़ंजे के साथ सफाई और शौचालय टायलेट के अधूरे निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। रविवार को नरसिंगपुर गांव में दर्जनों सफाई कर्मियों की फौज गलियों की साफ सफाई करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed