फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रेलवे फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के प्रति किया जागरूक

रेलवे फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के प्रति किया जागरूक

Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

मुगलसराय (ब्यूूूरो)। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 15 मई से 14 जून तक चलाए जा रहे लेबल क्रासिंग जागरूकता सप्ताह के तहत मंडलीय संरक्षा संगठन की टीम ने विभिन्न क्रासिंगों पर पहुंच कर लोगों को रेलवे फाटक पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में समझाया। इस दौरान लोगों को पंपलेट आदि का वितरण किया।

वरीय मंडल सुरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव ने बताया कि मंडल में कुल 184 समपार फाटक हैं। इसमें मानव रहित समपार फाटक की संख्या 80 है, वहीं 104 फाटक पर गेट मैन नियुक्त हैं। समपार फाटक पर होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अभियान के तहत लोगों में पंपलेट वितरित किया जा रहा है वहीं नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। चंदौली मझवार स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 76 ए पर आयोजित जनजागरूकता अभियान के दौरान लोगों को मानवयुक्त फाटक पर गेट बंद होने की स्थिति में रुकने और गेट खुलने पर ही रेलवे लाइन पार करने की सीख दी गई। बताया कि असावधानीपूर्वक मानवरहित समपार फाटक पार करना दंडनीय अपराध है। बताया कि कह कि बंद गेट को क्षतिग्रस्त करने, गेट मैन के कार्य में बाधा पहुंचाने पर भी मुकदमा दर्ज हो सकता है। वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी मानव रहित फाटक पर रुकने, देखने सुनने और यह सुनिश्चित होने पर ही कि कोई रेल गाड़ी तो नहीं आ रही है, इसके बाद ही फाटक पार करने की हिदायत दी। इस दौरान विभागीय अधिकारी और आरपीएफ की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed