{"_id":"5af9e6984f1c1bd9408b54e1","slug":"201526326936-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोच में तकनीकी खराबी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी कोच में तकनीकी खराबी से नाराज यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Tue, 15 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। अमृतसर से सियालदह जा रही डाउन जलियावाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच ए-1 में तकनीकी खराबी आने और धीमी गति से चलने से नाराज यात्रियों ने सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हल्ला किया। रेलवे के तकनीशियनों की टीम ने जांच पड़ताल की और गड़बड़ी दूर होने की बात कही लेकिन यात्री नहीं माने। काफी समझाने बुझाने और ट्रेन के साथ तकनीशियनों की टीम भेजे जाने पर यात्री शांत हुए। इस दौरान ट्रेन एक घंटे की देरी से रवाना हुई।
अपने निर्धारित समय सुबह साढ़े छह बजे से नौ घंटे की देरी से जलियावाला बाग एक्सप्रेस सोमवार की शाम पौने चार बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही ए-1 कोच के यात्रियों ने कोच का स्प्रींग टूटा होने की शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे यात्री नाराज हो गए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्प्रींग टूटा होने की वजह से कोच अत्यधिक झटके दे रहा है। यात्रियों के हंगामा को देखते हुए जीआरपी और आरपीफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री नहीं माने। बाद में कैरेज एंड वैगन के इंजीनियर एसएम शुक्ला टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। बताया कि कोच में कोई समस्या नहीं है। इसके बाद ट्रेन को खोल दिया लेकिन यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दिया। यात्री इस कोच को हटाकर दूसरा कोच लगाने की मांग करने लगे। सूचना पर स्टेशन स्टेशन डायरेक्टर हिमांशु शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक नरेन्द्र कुमार, सीनियर सीआईटी एचआर प्रसाद, सीआईटी पीके गांगुली, सीएसजी अशोक कुमार अनिल, एएन प्रसाद भी मौके पर पहुंच गए। बाद में यात्रियों की मांग पर दो तकनीकी कर्मचारियों को ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। इस पर यात्री शांत हुए साढ़े चार बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
मुगलसराय (ब्यूरो)। पूरी से नई दिल्ली जा रही अप नीलांचल एक्सप्रेस में सवार यात्री का गया रेलवे स्टेशन के समीप उचक्कों ने ट्राली बैग गायब कर दिया। बैग में पचास हजार रुपये नकद, सोने चांदी के गहने और कीमती कपड़े सहित ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान थे।
विज्ञापन
वाराणसी के रतनपुर थाना फूलपुर निवासी विशाल राय किसी काम से जमशेदपुर गए थे। सोमवार को पूरे परिवार के साथ नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेन से वाराणसी की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में परिवार के सभी सदस्य अपने सीट पर सोए थे। गया स्टेशन से ट्रेन आगे चली थी। इसी बीच शौच जाने के लिए नींद खुली तो ट्राली बैग गायब था। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिला। ट्रेन सुबह मुगलसराय पहुंची तो विशाल ने जीआरपी में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार बैग में ढाई लाख रुपये मल्य के सामान थे। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर केस संबंधित थाने को भेज दिया गया है।
कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2700