{"_id":"5ac287924f1c1bb5618b5189","slug":"201522698130-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के गैर मौजूदगी में प्रभारी अधिकारी करेगें समीक्षा बैठक (संशोधित)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के गैर मौजूदगी में प्रभारी अधिकारी करेगें समीक्षा बैठक (संशोधित)
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जिले के नोडल अधिकारी व मुख्यमंत्री के दूत, ग्राम्य विकास विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव मंगलवार को जिले में होंगे। वे कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में जिले में विकास कार्यों समीक्षा करेंगे। वे किसी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी बैठ कर समस्या सुन सकते हैं।
जिलाधिकारी अपने पहले तहसील दिवस से दूर रहेंगे। कारण यह कि अनुसूचित जाति जनजाति आयोग ने डीएम, एसपी और डीएफओ को तलब किया है। इसके कारण यह तीनों अधिकारी मुख्यालय से बाहर हैं। सोमवार की देर रात अनुराग श्रीवास्तव के आने की संभावना है वे सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद मंगलवार को सुबह संपूर्ण समाधान दिवस में जाएंगे। वहां फरियादियों की समस्या सुनने के बाद कलक्ट्रेट में पहुंच कर अधिकारियों संग बैठक कर विकास की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी अधिकारी के आने की सूचना है। यहां आने के बाद वह किस तहसील में जाएंगे यह निश्चित नहीं हो पाया है। इसके बाद अधिकारियों के साथ निति आयोग के तहत प्रगति रिपोर्ट को देखेंगे।