{"_id":"5a64e98c4f1c1b82268b5967","slug":"201516562828-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ती स्वास्थ्य सेवा सुलभ कराना लक्ष्य
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया(चंदौली)। केन्द्र सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हैं। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बरौझी गांव में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सुषमा पटेल के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना, निशुल्क डायलिसिस योजना, प्रधानमंत्री अमृत फार्मेसी, इंद्रधनुष योजना तथा टेली मेडिसीन योजना एवं गरीब मरीजों की नि:शुल्क जांच एवं दवा योजना के माध्यम से लोगों को संतृप्त करने में केन्द्र सरकार पूरी तरह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अमृत फार्मेसी के तहत जीवन रक्षक दवाओं को काफी कम कीमत में मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है तथा गरीबी रेखा के नीचे के मरीजों को काफी कम कीमत में जांच एवं दवाएं उपलब्ध कराने की योजना सरकार बना चुकी है। टेली मेडिसीन योजना दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब मरीजों के लिए उपग्रह के जरिये देश के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराया जाएगा। यह सलाह विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मरीज प्राप्त कर सकते हैं। उसके लिए पूर्वांचल में बीएचयू को नोडल केन्द्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि फ्री डायलिसिस योजना के तहत अब तक 11 लाख मरीजों की डायलिसिस की गई है। उन्होंने कहा कि मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत गर्भावस्था में महिलाओं को टीकाकरण की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओ के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से लगातार धन दिया जा रहा है तथा सभी प्रदेशों की सरकारों से इन योजनाओं को लागू करने की अपील की गई है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी लोक सभा चुनाव में प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने की अपील की। मंत्री के आगमन के दौरान वाराणसी दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन प्रभात पटेल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।