{"_id":"5a3c0d014f1c1bd0408be5da","slug":"201513884929-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में 32 प्रस्तावों को मंजूरी
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को नगर पंचायत के निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक चेयरमैन अशोक कुमार बागी की अध्यक्षता मे हुई। जिसमें विकास के 32 प्रस्तावो को मंजूरी दी गई। बैठक में गरीबों को सभासदों की संस्तुति पर नगर पंचायत के सामुदायिक भवन को शादी के लिए नि:शुल्क देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर किया गया।
बोर्ड की बैठक में नगर के लोगों को वाराणसी ले जाकर शव जलाने के लिए नि:शुल्क शव वाहन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव दिया गया। जिसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। बैठक में नगर के 12 वार्डों में ठंड को देखते हुए प्रत्येक वार्ड के सौ गरीबों में कंबल वितरण का प्रस्ताव भी स्वीकार कर लिया गया। बैठक में नाली, खड़ंजा, स्ट्रीट लाइट, गलियों में जनरेटर से प्रकाश की व्यवस्था, सीसीरोड तथा सीवर बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में गीता सोनकर, मनोज कुमार, राजेश चौहान, संदीप मौर्या, उर्मिला गुप्ता, मीना विश्वकर्मा, सुधा शर्मा, अनिल केशरी, वैभव मिश्रा, सरदार राजकुमार सिंह, अमरदीप मोदनवाल, शाहनवाज खान, बड़े बाबू राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने किया।