फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संतोष खरवार ने प्रथम नागरिक के तौर पर ली शपथ

संतोष खरवार ने प्रथम नागरिक के तौर पर ली शपथ

Wed, 13 Dec 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
संतोष खरवार ने प्रथम नागरिक के तौर पर ली शपथ
उद्घाटन

विज्ञापन
मुगलसराय । नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के छठें चेयरमैन के रूप में संतोष खरवार को जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने नगर पालिका इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने 25 वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों को भी पद व गोपनियता की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम स्थल पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों से खचाखच भरा रहा । मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के देर से पहुंचने के कारण कारण दो बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम पौने चार बजे शुरू हुआ।
नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद सभी को 12 दिसंबर का इंतेजार था । नगर पालिका इंटर कालेज में बनाए गए शपथ ग्रहण समारोह स्थल को फूल मालाओं से सजाया गया । कार्यक्रम दो बजे से शुरू होना था लेकिन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेन्द्रनाथ पांडेय के विलंब से आने के चलते कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग पौने चार बजे दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ । इसके बाद मंचासीन जिलाधिकारी चंदौली हेमंत कुमार ने संतोष खरवार को नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई । इसके बाद परिसर में उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई । बाद में चेयरमैन ने नगर के 25 वार्डों के निर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाने के बाद माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क , बिजली, पानी की व्यवस्था को सही करने के साथ प्रेक्षा गृह, पत्रकार भवन, महिलाओं के लिए शौचालय आदि बनबवाने की बात कही । इस दौरान विधायक साधना सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, राजकिशोर सिंह, राणा प्रताप सिंह, दर्शना सिंह, संजय अग्रवाल, राहुल जायसवाल, विशाल तिवारी, राहुल जायसवाल लकी, आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


मुगलसराय (ब्यूरो)। मंच पर शपथ ग्रहण के दौरान मंगलवार को भारी अव्यवस्था नजर आई। हर कोई प्रदेश अध्यक्ष के सामने नंबर बनाने के चक्कर में मंच पर चढ़ने का प्रयास करता नजर आया । जबकि संचालनकर्ता मंच पर अनावश्क रूप से चढ़े लोगों से से उतर जाने का लगातार निवेदन करते रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल मालाओं में खर्च कर दिए दस हजार रुपय े
मुगलसराय (ब्यूर ो) । शपथ ग्रहण समारोह सम्मौन पूर्वक हो जाए इसके लिए नगर पालिका ईओ की ओर से कोई भी कसर नहीं छोड़ी गई थी। पालिका सूत्रों के अनुसार मंच पर फूल मालाओं के नाम पर लगभग दस हजार रुपये खर्च कर दिए गए थे। वहीं ढाई हजार डिब्बा मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी । जबकि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक फिजूलखर्ची पर रोक लगाने की कई बार बात कह चुके हैं।
विकास का होगा वादा पूरा
भाजपा में आम कार्यकर्ता भी बैठ सकता है बड़े पदो पर
घोषणा पत्र के 27 बिंदुओ को पूरा करने का दिलाया भरोसा
मुगलसराय । पंडित दीन जदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. महेन्द्र नाथ पांडेय ने वादा किया कि घोषणा पत्र में कहे सभी 27 बिंदुओं को पूर्ण कराने का पूरा प्रयास करेंगे । उन्होंने पार्टी की कार्य प्रणाली का बखान करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां आम कार्यकर्ता भी बड़े पदों पर आसीन होता है जिसकी बेहतरीन मिसाल है संतोष खरवार ।
कहा कि संतोष खरवार ने वर्षो तक पार्टी की बतौर कार्यकर्ता के तौर पर सेवा की । इनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में इनपर भरोसा जताया और जनता ने भी इन्हें जीताकर उस विश्वास को पूरा किया। कहा कि अब जब केन्द्र से लेकर प्रदेश तक में भाजपा की सरकार है ऐसे में चेयरमैन सहित सभी सभासदों की जिम्मेदारी बनती है कि शहर को खूबसूरत बनाने में उनका प्रयास करें । इसके पूर्व विधायक साधना सिंह ने कहा क िअब सभी की जिम्मेदारी हैं कि विकास को गति प्रदान करते हुए भरपूर विकास करें। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का महत्व मिलता है। इस पार्टी में योग्यता के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
उपजिलाधिकारी ने नपा अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल को दिलाई शपथ
सैयदराजा । नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण में मंगलवार को नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल को उप जिलाधिकारी सकलडीहा छेदीलाल सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । बाद में सदस्यों को सामूहिक रुप से नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल में शपथ ग्रहण कराई । आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि चंदौली सांसद व प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने सभी को एक साथ मिलकर नगर के विकास के लिए कार्य करने की बात कही ।

कहा कि बिहार सीमा से सटे नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने में जो भी योगदान होगा उसे पूरा करने में में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। विशिष्ट अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज यहां भाजपा की जीत का श्रेय यहां की जनता को जाता है। जहां तक संभव होगा वहां तक शासन स्तर से विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा धन आवंटित कराकर विकास की गति तेज करने का प्रयास करुंगा। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र जायसवाल ने आम जनता को जीत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास में सबका साथ सबका विकास की बात को दोहराई । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed