{"_id":"5961354f4f1c1bd3038b469a","slug":"201499542863-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा का किया अनावरण
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुलहीपुर। क्षेत्र के हरिशंकरपुर स्थित श्रद्धा सत्संग आश्रम में गुरुपूर्णिमा की पूर्व संध्या पर महंत छोटेलाल तिवारी की प्रतिमा का अनावरण एचआरडी मिनिस्टर डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने किया। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
श्रद्धा सत्संग आश्रम में शनिवार की शाम डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय गांव में पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में सोलर पंप और सौर ऊर्जा और अतिथियों को ठहरने के लिए भवन निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी पर कहा कि जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। उन्होंने किसी तरह के द्वेष की भावना से काम करने से इनकार किया। कहा कि पहली बार है कि भारत चीन सीमा पर दृढता से अड़ा है और चीन को पूरी दुनिया के सामने रोना पड़ रहा है। कहा कि इससे भारत की शक्ति का एहसास हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के बावत कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के प्रति लोगों का समर्थन है। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इमानदार छवि के हैं और यही कारण है कि लालू प्रसाद के ठिकानों पर सीबाआई छापेमारी के बावजूद वे मौन हैं। यही नहीं उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में हमारे प्रत्याशी को मत देने का एलान किया है। वहीं कांग्रेस, टीएमसी के छह विधायक भी रामनाथ कोविंद के पक्ष में मतदान करने की बात कही है। इस अवसर पर सेवक बाबा विजयदास, सर्वेश कुशवाहा, सूर्यमुनि तिवारी, राणा प्रताप, शिवशंकर पटेल, प्रमोद तिवारी,रामभजन मौर्या, अनुराग मौर्या, इकबाल अहमद राजू, प्रमोद पटेल, संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। आश्रम के महंत ज्ञानदत्त मिश्रा व हरिप्रसाद तिवारी ने मंत्री जी का आभार प्रकट किया।