फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   20 new hotspots including Ambedkar Chowk

धर्मशाला रोड-अंबेडकर चौक सहित 20 नए हॉटस्पॉट

Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
20 new hotspots including Ambedkar Chowk
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने के साथ हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार की रात 45 नए संक्रमित मिले। वही जिले में शनिवार को नगर के धर्मशाला रोड और अंबेडकर चौक सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 नए हॉटस्पॉट बनाए गए। अब जिले में हाट स्पाट की संख्या बढ़कर 157 हो गई है। यहां डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया गया। लोगों से घर से बाहर न निकलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1081 हो गई। वहीं 285 एक्टिव मरीज और 786 ठीक हो चुके है जबकि 10 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार की रात आई रिपोर्ट में 45 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें 22 मरीज पुराने हाट स्पाट में मिले हैँ जबकि 20 नए हाट स्पाट बनाए गए हैं। इसमें पीडीडीयू नगर अम्बेडकर चौक, धर्मशाला रोड शामिल है। इसके अलावा मुगलचक और काली महाल में मरीज मिले हैं। नियमताबाद ब्लाक के हरिशंकरपुर, ,तारनपुर, मवई खुर्द, चकिया ब्लाक में उतरौत, शहाबगंज ब्लाक के भोडसर, लेहरा खास, एकौनी में फिर मरीज मिले हैं। नगर पंचायत चन्दौली के मुंसफ कटरा, रेलवे कालोनी, पुलिस लाइन, बरहनी ब्लाक के चिरई गाँव, सोगाई, जोगवा, महुजी और चंदौली ब्लाक में नरायणपुर, सकल्डीहा ब्लाक के टिमिलपुरा गांव में मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी गांवों को सील करते हुए हाट स्पाट घोषित कर दिया है। वहीं लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है। साथ ही इन क्षेत्रों में सैनिटाइजेेशन और थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। गांव और नगर में नजर रखने के लिए निगरानी समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहां जरूरत के सामान लोगों केे मिलते रहे इसके लिए कोटेदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed