फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   192 youth got jobs in employment fair

रोजगार मेले 192 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
192 youth got jobs in employment fair
चंदौली। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से बुधवार को राजकीय आईटीआई कालेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 771 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें से 192 युवाओं को रोजगार के लिए चुना गया। रोजगार मेले में कारपोरेट सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज ने छह, परफेक्शन शुभ सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 18, जसपे प्राइवेट लिमिटेड से 11, बीएसबी मार्केटिंग की ओर से चार, बृजडेकर व डिजाइनर की ओर से एक, सिस्को एक्वा की ओर से नौ, विन्थुना फर्टिलाइजर्स की ओर 11, मेक आर्गेनिक इंडिया की ओर से 26, निशांत समाज कल्याण समिति की ओर से 75, शिवशक्ति बायोटेक्नालाजी की ओर से सात, एक्सजेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड 15, जीया साफ्टेवर टेक्नालाजी नौ युवाओं का चयन विभिन्न पदों के लिए किया। इस बाबत रोजगार मेला प्रभारी व जिला सेवायोजन अधिकारी बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए आगे भी इस तरह के मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जेपी यादव, राजूलाल सोनकर, जयनन्द यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed