फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   एससी एसटी बिल भाजपा को पड़ा भारी -ओमप्रकाश राजभर

एससी एसटी बिल भाजपा को पड़ा भारी -ओमप्रकाश राजभर

Tue, 18 Dec 2018 12:40 AM IST
ashutosh pandey आशुतोष पांडेय
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
एससी एसटी बिल भाजपा को पड़ा भारी -ओमप्रकाश राजभर

विज्ञापन
चहनियां। भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव में भाजपा की हार एससी एसटी बिल की वजह से हुई। यह बिल भाजपा को भारी पड़ी है। अब भी भाजपा को चेत जाना चाहिए। वे वाराणसी से गाजीपुर के जमानियां जाते समय स्थानीय बाजार में कुछ देर के लिए समर्थकों से मिलने के लिए रुके थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव भाजपा के लिए आंख खोलने वाली है। कहा कि राजस्थान में सत्ता परिवर्तन हुआ है लेकिन मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एससीएसटी बिल का विरोध करते हुए सवर्णों ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है। कहा कि मध्य प्रदेश में पांच लाख मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस परिणाम ने चुनाव आायोग की भी आंखें खोली है। वहीं राजनीतिक दलों को अच्छे उम्मीदवार उतारने के लिए दबाव बढ़ाया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कहा कि मशीनरी पुरानी है बस चालक बदल गया है। कहीं भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हुआ। पिछड़ा आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि हमारी पार्टी 27 प्रतिशत आरक्षण में बंटवारे के लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ 24 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर नित्यानंद पांडेय, शशिप्रताप सिंह, अजय सिंह राजपूत, भूपेन्द्र प्रताप, अवनीश, चन्द्रमा, भिखारी, रामजीत, सुदर्शन, भईयालाल,त्र् मधुबाला, हृदय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed