फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई गांधी के विचारों की झलक

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई गांधी के विचारों की झलक

Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई गांधी के विचारों की झलक

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सनबीम स्कूल का वार्षिकोत्सव बापू ने कहा था बुधवार को धूम धाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गांधी के विचारों को जीवंत कर दिया। बच्चों की सधी कलाकारी ने अभिभावकों और उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आज जब चारों ओर तनाव, अशांति, ईर्ष्या और हिंसा का वातावरण है। ऐसे में बापू का जीवन और उनके द्वारा बताया हुआ मार्ग ही हम-सब को स्वार्थ और द्वेश भरे जीवन से छुटकारा दिलाकर प्रेम, शान्ति और मानवता की ओर उन्मुख कर सकता है।’’इस दौरान कक्षा एक से नौवीं तक के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य, झाकियॉ एवं नाटिका प्रस्तुत की। बच्चों ने इस कार्यक्रम में ’तरंग’,’बापू ने कहा’, ’मेरी जिंदगी एक ख्वाब’, ’सुरमई अंखियों’, ’चिरियाँ’, और ’गाँधी के भगत बनो रसिया’, जैसी प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रोफेसर एसएन उपाध्याय, सनबीम शिक्षण समूह डीएचके एडुसर्व के डायरेक्टर हर्ष मधोक, विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया, निदेशिका श्वेता कानूडिया ने बच्चों काउत्साह वर्धन किया। अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय भूगोल वेत्ता प्रोफेसर राना पीवी सिंह, कविता शाह, डॉ. साहा, मीनाक्षी मिश्रा,नीलकमल चटर्जी ने बच्चोंको आगे बढ़ने की सीख दी। इस मौके पर प्रधानाध्याचर्य सीके पालित ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आत्माराम तुलस्यान, सुभाष तुलस्यान, जेपीसी पाठक, राम प्रताप सिंह रहे। संचालन उप प्रधानाचार्या स्मृति खन्ना ने और ऋतु कपूर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed