फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   रोजगार मेले में नौ हजार बेरोजगारों का हुआ पंजीकरण

रोजगार मेले में नौ हजार बेरोजगारों का हुआ पंजीकरण

Sat, 03 Nov 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेले में नौ हजार बेरोजगारों का हुआ पंजीकरण
चंदौली। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को मुख्यालय स्थित पालिटेक्निक कालेज के सभागार में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 33 बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने बेरोजगार युवकों का साक्षात्कार लिया। करीब नौ हजार से अधिक युवाओं ने रोजगार पाने के लिए अपना पंजीकरण कराया। जिसमें तीन हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के लिए जॉब आफर मिला। इसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने फीता काटकर किया। उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान कर रही है। इससे शिक्षित और अशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ गई है। विरोधी सरकार की उपलब्धियों को देखकर घबरा गए हैं। रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा 3139 युवाओं को नौकरी के लिए चयनित किया। रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खाने वाले युवाओं के चेहरे नौकरी पाकर खिल उठे। इस दौरान सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव, एडीएम बच्चालाल, जिला रोजगार सहायता अधिकारी शिव ललित सिंह, उद्योग उपायुक्त गौरव मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed