{"_id":"5bb90c61867a55680e239fb2","slug":"191538853985-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे सपाई
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील मुख्यालय के समीप शनिवार को समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व पार्टी का ध्वजारोहण किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन व क्षेत्रीय विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार देश की जनता को गुमराह कर ठगने का काम कर रही है। डा. आंबेडकर के सिद्धांतों और कानूनों को तोड़ मरोड़कर पिछड़े और दलितों का अधिकार छीन रही है। समाज को जाति व धर्म के आधार पर बांटने का कार्य कर रही है। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, पूर्व विधायक पूनम सोनकर और पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी को गाय, गंगा व मंदिर याद आते हैं। वक्ताओं में सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, चहनिया प्रमुख शीला सोनकर पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, हाजी जोखू सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुषमा यादव सहित अन्य ने कार्यकर्ताओं को अन्य पिछड़ी और दलित जाति के लोगों को जोड़ने का आवाहन किया। बालचरण यादव व मनीष फौजी मनमौजी ने लोग गीत प्रस्तुत किये। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष श्यामनारायण यादव, रविंद्र प्रताप सिंह, संतोष यादव, अनिल सिंह यादव, जयप्रकाश यादव, सेचन सिंह यादव, नफीस अहमद, ईशान मलिक, विजेंद्र यादव, चाखन यादव, रिंकू यादव, बच्चा यादव, धर्मेन्द्र यादव, अशोक यादव, सिंटू यादव, अजीत यादव, सुरेंद्र यादव, ख्रिववेक जायसवाल मौजूद रहे।
चकिया। समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आठ अक्टूबर को पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित मैदान में दिन में 11 बजे से आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने व्यापक जनसंपर्क अभियान आरंभ कर दिया है। सम्मेलन में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, विधायक प्रभुनारायण यादव, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू तथा पूर्व विधायक पूनम सोनकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए प्रेरित करेंगे। इस सम्मेलन की सफलता के लिए सपा कार्यकर्ता अभिषेक बहेलिया, डा. रामअधार जोसेफ, रामसेवक यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामप्रताप यादव, महासचिव सुबेदार मौर्या, प्रभुनारायण यादव, मुष्ताक अहमद खान सहित तमाम लोग जनसंपर्क में जुटे हुए है।