फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से

बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से

Sat, 08 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव आज से

विज्ञापन
चहनिया। पूरे विश्व में अघोर पंथ की पताका फराने वाले संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह रामगढ़ में शनिवार से आरंभ होगा। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह स्थल को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। वहीं प्रशासन की ओर से शांति-व्यवस्था बनाए रखने को पीएसी व पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। समारोह के पहले दिन आठ सितंबर को भोर में कांवरिए बलुआ स्थित गंगा नदी से जल भरकर जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद आरती, सोहर, भजन- कीर्तन, रामायण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी आदि का आयोजन किया जाएगा। ये कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेंगे। 10 सितंबर को समारोह का समापन होगा। समारोह के लिए बाबा के मठ व परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आगंतुकों के लिए भोजन कक्ष, ठहरने आदि की व्यवस्था अंतिम चरण में है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से एक दर्जन निरीक्षकों, एक प्लाटून पीएसी, दो दर्जन महिला कांस्टेबल, साढ़े पांच सौ पुलिस कांस्टेबल, अग्निशमन दल, मेले में सीसी कैमरों की व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। कार्यक्रम संयोजक अजित कुमार सिंह ने क्षेत्रीयजनों व जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सफल बनाने का आग्रह किया है।
इनसेट
सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा
चहनिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जन्मस्थली व तपस्थली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद बाबा की स्थली पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए उन्होंने सीओ त्रिपुरारी पांडेय को निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि मेले में सीसी कैमरे व सादे वेश में सौ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए मेले परिसर के बाहर दो पहिया तथा चार पहिया वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सज गए हैं झूले और खान-पान की दुकानें
चहनिया। संत शिरोमणि अघोराचार्य बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर वहां बड़ा मेला भी लगता है। इसके मद्देनजर खान-पान की विविध प्रकार की दुकानें सज गई हैं। झूले और चरखे लग गए हैं। मौत का कुआं, जादूगर भी बच्चों को जादू दिखाएंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह रहता है। इसमें पूर्वांचल भर के लोग शिरकत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बनवारी दास की समाधि पर टेका मत्था
चकिया। क्षेत्र स्थित 13वीं सदी के प्रसिद्ध संत बाबा बनवारी दास के समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किए जाने के बाद शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं सहित विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी समाधि पर मत्था टेककर उन्हें नमन किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनिल द्विवेदी, अजय त्रिपाठी, सैयदराजा नगर पंचायत के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, कैलाश आचार्य, विजय वर्मा, रामेश्वर प्रसाद, आदित्य केशरी, सोनू केशरी, उमाषंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, सरजू सिंह, सारांश, रामबाबू, विजय, सरदार जीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed