फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियों की हुई समीक्षा

राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियों की हुई समीक्षा

Thu, 19 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय कृमि दिवस की तैयारियों की हुई समीक्षा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जनपद में एक से 19 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 अगस्त को दवाई की गोलियां खिलाई जाएगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर इस अभियान को चलाने का निर्णय लिया गया। डीएम ने कार्यक्रम के तहत सरकारी के अलावा निजी विद्यालयों के बच्चों को भी अभियान में शामिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को जनपद के सभी विद्यालयों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। लेकिन निजी विद्यालयों की सहभागिता कम होने की वजह से अभियान को सफलता नहीं मिल पा रही है। कहा कि जिले में 668 निजी स्कूल हैं। यहां अध्ययनरत बच्चों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा। कहा कि अधिक से अधिक निजी स्कूलों के बच्चों को दवा खिलाई जाए। दवा खिलाने की जिम्मेदारी शिक्षा व बाल विकास पोषाहार विभाग की है। शिक्षा विभाग की ओर से निजी विद्यालयों को पत्र भेजकर बच्चों की सूची मंगा लें। वहीं बाल विकास पोषाहार विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराए। नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. एसबी सिंह ने बताया कि दवा खाने के बाद कुछ बच्चों को पेट में दर्द अथवा दस्त की शिकायत होती है। इसको देखते हुए जगह-जगह एंबुलेंस आदि की व्यवस्था रहेगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम भी तैनात रहेगी। बैठक में डीआईओएस विनोद राय, बीएसए भोलेंद्र प्रताप, सदर सीडीपीओ एसके राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed