फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए टीम गठित

जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए टीम गठित

Mon, 21 May 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए टीम गठित

विज्ञापन
टांडाकला। चहनिया विकास खंड के गंगा के तटवर्ती इलाके में जंगली सूअरों का आतंक है। आए दिन इनके हमले से लोग घायल हो रहे हैं। सीओ सकलडीहा के पहल पर वन विभाग ने जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। टीम ने सूअरों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।

डीएफओ गोपाल ओझा ने चहनिया रेंज के लिए रेंजर खलीक अहमद के नेतृत्व में वन दरोगा राणा प्रताप, सुशील कुमार, अवधेश कुमार और सुनील को लगाया है। वहीं मुगलसराय रेंज के लिए रेंजर राम सुरेश यादव के नेतृत्व में वन दरोगा रविंद्र सोनकर, राजबीर सिंह, प्रदीप कुमार, फिरोज गांधी को तैनात किया है। वहीं कछुआ पुनर्वास केंद्र सारनाथ के रेंजर महेंद्र यादव के साथ रविशंकर शर्मा, रमाशंकर यादव, राममूरत, राकेश कुमार को तीसरे टीम में तैनात किया है। डीएफओ गोपाल ओझा ने बताया कि तीनों टीमें गंगा के तटवर्ती इलाके में गश्त करेंगी तथा इसकी रिर्पोट उप प्रभागीय वनाधिकारी आनंद श्रीवास्तव को देंगी। बताया कि प्रत्येक टीम जंगली सूअरों से निपटने के लिए असलहे के अलावा टार्च, डंडा के साथ लैस होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed