{"_id":"5ac135144f1c1bd2618b4fb4","slug":"191522611476-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलो अभियान का बनाऐ हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलो अभियान का बनाऐ हिस्सा
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। अप्रैल माह में स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने रविवार को बेसिक विभाग के अधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में ग्राम प्रधान, नगरों में वार्ड सदस्यों को शामिल कराएं। उन्हें साथ लेकर जागरूकता रैली निकालें। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार के शामिल न होने पर पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
कांवेंट की तर्ज पर परिषदीय विद्यालय का शिक्षा सत्र भी अप्रैल से हो गया। बच्चों को स्कूल में अधिक से अधिक दाखिले के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला हो सके। डीएम ने कहा कि कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा लेने वाले बच्चों का दाखिला हर हाल में होना चाहिए। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न हो। इस दौरान सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, बीएसए भोलेंद्र प्राताप सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्यवय संतोष सिंह, कस्तूरबा बालिका की समन्यवय अमिता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।