{"_id":"59d3e50b4f1c1bd9798b4bd5","slug":"191507058955-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और ट्रक की हुई भिड़ंत, 12 से अधिक यात्री जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और ट्रक की हुई भिड़ंत, 12 से अधिक यात्री जख्मी
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर मंगलवार को दोपहर में करीब एक बजे ट्रक और यात्री बस की टक्कर हो गई। इस घटना में बस में सवार 12 से अधिक यात्री जख्मी हो गए। घटना के बाद ट्रक और बस के चालक उतर कर भाग गए। आस पास के लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।
मुगलसराय से निजी बस यात्रियों को लेकर चंदौली की तरफ जा रही थी। आलमपुर के समीप बसंतु की मड़ई गांव की पुलिया से एक ट्रक आ गया। तेज रफ्तार बस चालक जब तक ब्रेक लगाता बस ट्रक से जा भिड़ी। तेज टक्कर की वजह से यात्री एक दूसरे पर गिर पड़े और चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इसे सुनकर लोग एकत्र हुए और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। क्षेत्रीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से बस में सवार नेगुरा धानापुर निवासी मंजू देवी (35), लोहता वाराणसी खलिकुन बेगम (70), माधवपुर चंदौली निवासी वैभव (17), चंदौली निवासी रविकांत पाठक (20) सहित 12 से अधिक लोगों को चंदौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस और ट्रक को थाने ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।