फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई समस्याएं

Fri, 29 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई समस्याएं

विज्ञापन
मुगलसराय। शासन के निर्देश पर जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अधिकारियों की टीम ने समस्याएं सुनकर समाधान किया। जिन समस्याओं का समाधान नहीं हो सका उसे जांच के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार मुगलसराय तहसील सभागार में मंगलवार को एडीएम न्यायिक विजय शंकर दूबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 22 प्रार्थनापत्र पड़े, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, तहसीलदार हीरालाल, नायब तहसीलदार अनिता देवी, नीलम तिवारी, कोतवाल एसपी सिंह, अतुल नारायण सिंह, बीडीओ राजन राय, कोतवाल अतुल नारायण सिंह, रजिस्ट्रार कानूनगो लल्लन सिंह यादव आदि मौजूद रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर श्री रामजानकी शिवमठ मंदिर के सामने मैदान में आयोजित समाधान दिवस में मुगलसराय विधायक साधना सिंह की मौजूदगी में अधिकारियों की टीम ने समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर बीडीओ नियामताबाद , एसडीओ बिजली विभाग, जेई बिजली विभाग, इंस्पेक्टर सप्लाई सदर, इंस्पेक्टर सप्लाई नियामताबाद आदि रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी स्थानीय मंडल की ओर से तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कुल 51 प्रार्थना पत्र आए। इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत गोपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी अशोक मिश्र, पूर्ति निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा, जिलेदार द्वितीय रविशंकर प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवानदास, काशीनाथ सिंह, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश जायसवाल, रमेश गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, उमेश शर्मा, रोहित सोनकर, नागेश पांडेय, राजकुमार गुप्ता, प्रमिला शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed