फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   कम्हरिया रेगुलेटर के बंद गेट का एई और एडीएम ने किया निरीक्षण

कम्हरिया रेगुलेटर के बंद गेट का एई और एडीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 28 Jul 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कम्हरिया रेगुलेटर के बंद गेट का एई और एडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

नियामताबाद। अहरौरा बांध से निकले नाले पर कम्हरिया स्थित रेगुलेटर पर आठ गेट में चार गेट पिछले ढाई वर्ष से बंद है। भारतीय किसान संघ के महामंत्री अखिलेश सिंह ने गुरुवार को इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की। डीएम के निर्देश के बाद एडीएम बच्चालाल और मूसाखांड बंधी प्रखंड के एईएन एसएन सिंह ने रेगुलेटर का निरीक्षण किया। मंत्रणा के बाद रेगुलेटर के दो और गेट खोलने का निर्णय लिया गया।

अहरौरा बांध से निकले नाले के सहारे पानी कर्मनाशा नदी में पहुंच जाता है। सिंचाई के लिए जगह जगह रेगुलेटर बनाए गए हैं। कम्हरिया में रेेगुलेटर में आठ गेट लगाए गए हैं। इससे यहां पानी रुकता है और आस पास के खेतों की सिंचाई होती है। वहीं बारिश के बाद खेतों में जमा अतिरिक्त पानी इसी नाले के सहारे निकल जाता है। पांच वर्ष पहले सपा शासन काल में यहां के खराब गेटों की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन ढाई वर्ष के भीतर ही गेट खराब हो गए। इससे बारिश होने पर खेतों में जमा पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे नियामाताबाद, बौरी, बुधवारे, रामपुर, भरतपुर, पचोखर, हसनपुर, रोहड़ा आदि गांवों की सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो जा रही है। किसानों ने बारिश की शुरूआत के पहले ही जून माह में भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। किसानों की मांग पर रेगुलेटर के चार गेट तो खोल दिए गए लेकिन चार गेट नहीं खुल सके। इससे सोमवार को हुई बारिश के बाद विभिन्न गांवों के सैकड़ो एकड़ फसल जलमग्न हो गई। इसको देखते हुए अखिलेश सिंह ने गुरुवार को डीएम से वार्ता की। इसके बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मंत्रणा के बाद दो और गेट खोलने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed