फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   187 samples taken last year, 115 failed, case filed

Chandauli News: पिछले वर्ष लिए 187 सेंपल, 115 हुए फेल, मुकदमा

Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
187 samples taken last year, 115 failed, case filed
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन आते ही खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग जांच अभियान में जुट गया है। लगातार दुकानों पर छापा मारा जा रहा है। यहां से नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। त्योहारी सीजन में एक माह की बात करें तो विभाग ने विभिन्न दुकानों से 27 नमूने जांच के लिए भेजे हैं। पिछले वर्ष विभाग ने 182 सैंपल लिए थे, इसमें 115 फेल हुए थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

त्योहारों पर नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री की लगातार शिकायतें मिलती है। यही नहीं दुकानों पर गंदगी के बीच मिठाइयों का निर्माण आम बात है। विशेष कर खोवा, छेना, पनीर आदि में भी मिलावट होने लगी है। मिलावट की जांच के लिए खाद्य व औषधि प्रशासन को जिम्मेदारी मिली है ।
विज्ञापन

जैसे ही त्योहार आता है वे नमूने एकत्र करना शुरू कर देते हैं। जो नमूने जांच के लिए भेजे जाते हैं। उसकी रिपोर्ट डेढ़ महीने बाद आती है। उस समय तक त्योहार खत्म हो चुका होता है। कुछ में तो कार्रवाई होती भी है लेकिन अधिकतर मामले शांत हो जाते हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक जिले के विभिन्न दुकानों से 182 नमूने जांच के लिए भेजे गए । रिपोर्ट में 115 नमूने फेल मिले। इसमें 110 व्यापारियों के खिलाफ एडीएम के यहां मुकदमा दर्ज किया गया। सिर्फ पांच मामले ऐसे थे जिसमें सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस वर्ष की बात करें तो नवरात्र से अब तक 27 नमूने एकत्र किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि पूरे वर्ष जांच अभियान चलाया जाता है। मिलावटी सामान बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है और कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed