फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1822 TB patients found in the district in five months

Chandauli News: जिले में पांच महीने में मिले टीबी के 1822 मरीज

Sat, 29 Jun 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
1822 TB patients found in the district in five months
चंदौली। टीबी मुक्त देश बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मरीजों को चिह्नित कर उनकी जांच की जा रही है और मुफ्त दवाएं भी दी जा रही हैं। इसके बावजूद जिले में टीबी मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले पांच महीने में टीबी के 1822 नए मरीज मिले हैं। भारत सरकार की ओर से 2025 तक देश को क्षय रोग मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए हर जिले में समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जांच से लेकर इलाज तक की मुफ्त सुविधा मरीजों को दी जा रही है। यहीं नहीं, खान-पान के लिए भी 500 रुपये हर महीने मरीज को मिलते हैं। इसके बावजूद मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। स्वास्थ्य विभाग के पिछले तीन साल के आंकड़ों को देखें तो जिले में टीबी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 2941 तो वर्ष 2023 में 3477 मिले थे। इस साल जनवरी से मई तक 1822 मरीज पाए गए। स्वास्थ्य विभाग क अनुसार जिले में टीबी मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed